इस पृथ्वी पर मानव जाती के अस्तित्व को बनाये रखने के लिए पुरुष और महिला दोनों को होना बहुत आवश्यक है। भले ही हम विश्व के किसी भी देश या राज्य में रहते हों हर जगह यह नियम लागू होते हैं। इसमें किसी भी प्रकार की शंका नहीं है की एक महिला का मनुष्य के जीवन में बहुत ज्यादा महत्व होता है क्योंकि एक औरत ही कई हद तक कष्ट सहने के पश्चात एक शिशु को जन्म देती है। महिलाओं के बिना इस दुनिया का विस्तार असंभव है इसलिए बालिकाओं को बचाना आवश्यक है। साथ ही हमें महिलाओं का सम्मान करना चाहिए और उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के समान अवसर प्रदान किये जाने चाहिए।
आज के इस आधुनिक और शिक्षित युग में भी भारत में ज्यादातर स्थानों में कन्या भ्रूण हत्या हो रहे हैं जो हमारे देश और विश्व के लिए एक बहुत ही दुख का विषय है। हमें इसे पाप होने से रोकना चाहिए और साथ ही इसके खिलाफ आवाज़ उठाना चाहिए। जो लोग अपने मां के पेट पर पलते हुए शिशु का लिंग जाँच करवाते हैं उन्हें शर्म आना चाहिए।
Leave a Reply